रुद्राभिषेक पूजा करने के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?
रुद्राभिषेक पूजा क्या है? रुद्राभिषेक पूजा भगवान शिव के रुद्र रूप को समर्पित एक पवित्र और शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है, जिसमें शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, गन्ने का रस, घी, गंगाजल और बिल्व पत्र जैसी विशेष पवित्र सामग्री अर्पित की जाती है। यह पूजा रुद्र मंत्र और महा मृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ की जाती है, जिन्हें जीवन की बाधाओं और कठिनाइयों को दूर करने के लिए अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है. रुद्राभिषेक पूजा करने के लिए सबसे अच्छा समय क्या है? रुद्राभिषेक पूजा भगवान शिव को समर्पित एक बहुत ही शक्तिशाली अनुष्ठान है, और इसे करने के लिए कुछ खास समय बेहद शुभ माने जाते हैं: 1. सोमवार (Monday) सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी होता है। 2. प्रदोष काल सूर्यास्त से पहले और बाद के लगभग डेढ़ घंटे का समय "प्रदोष काल" कहलाता है यह शिव पूजा के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है, खासकर त्रयोदशी तिथि को। 3. श्रावण मास (Shravan Month) हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान किसी भी दिन रुद्राभिषेक करना ...